Jamshedpur: मानगो नगर निगम कार्यालय में नहीं दिखते पदाधिकारी, कैसे होगा काम?

जमशेदपुर:  मानगो विकास समिति ने मानगो नगर निगम की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है. समिति का कहना है कि यह निगम मानगोवासियों के लिए विकास का माध्यम बनने के बजाय एक बोझ बनकर रह गया है. समिति का विशेष आरोप निगम के वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार पर है, जो लंबे समय से नियमित रूप से कार्यालय नहीं आ रहे हैं.

कृष्ण कुमार, जो फिलहाल साकची स्थित जेएनएसी कार्यालय में कार्यरत हैं, मानगो कार्यालय में मुश्किल से ही दिखाई देते हैं. उनके अधीनस्थ पदाधिकारी तिर्की व आकिब जावेद के माध्यम से ही सारा कामकाज संचालित हो रहा है.

समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि वे कई बार उनसे मिलने के लिए मानगो नगर निगम कार्यालय गए, लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगी. उनका तर्क है कि जब निगम का कार्य संचालन उन्हीं अधीनस्थ अधिकारियों से होना है, तो फिर शीर्ष अधिकारी की नियुक्ति का औचित्य क्या रह जाता है?

स्ट्रीट लाइट की मरम्मत को लेकर सैकड़ों शिकायतें महीनों से लंबित हैं. जब कारण पूछा जाता है, तो जवाब मिलता है – “सामान उपलब्ध नहीं है.” समिति ने सवाल उठाया कि जब सामान उपलब्ध नहीं है, तो क्या निगम को सूचना बोर्ड पर यह बात साफ तौर पर नहीं लिख देनी चाहिए?

शहर की स्वच्छता व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है. समिति का कहना है कि आवश्यक संख्या से काफी कम सफाईकर्मी कार्यरत हैं, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है.

मानगो के कई इलाकों में पीने के पानी की भारी समस्या बनी हुई है. यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, परंतु निगम की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है. इससे नागरिकों में असंतोष गहराता जा रहा है.

समिति की स्पष्ट मांग है कि कृष्ण कुमार को तत्काल इस पद से विरमित कर मानगो नगर निगम के लिए एक पूर्णकालिक और उत्तरदायी कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति की जाए. समिति ने घोषणा की है कि वे शीघ्र ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से मिलकर समस्त समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे. साथ ही, मांग करेंगे कि निगम की कार्यशैली में सुधार लाया जाए और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर!, झारखंड से हुआ था एकमात्र नामांकन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time