Jamshedpur: तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर:  बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में शुक्रवार को एक दुखद घटना हुई। तालाब में डूबने से 20 वर्षीय दीपक नाग की मौत हो गई। दीपक धतकीडीह के मुखी बस्ती का निवासी था। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत दीपक को तालाब से बाहर निकाला और टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दीपक तालाब में कैसे डूबा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

परिजनों ने बताया कि दीपक मजदूरी करता था, किसी प्रकार का नशा नहीं करता था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही धतकीडीह मुखी समाज के महासचिव संजय कंसारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने प्रशासन व टाटा स्टील से मांग की कि तालाब में स्थायी सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएँ।

उन्होंने कहा कि तालाब में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसलिए सुरक्षा के लिए जाली और उचित इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kharagpur: DRM ने किया तमलुक व हल्दिया रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण, यात्री सुविधाओं में तेजी से हो रहा सुधार

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time