Bahragora: बहरागोड़ा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज़, 24 टीमें ले रही हिस्सा

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत जामजुरकी गांव के फुटबॉल मैदान में सोमवार से केबी स्पोर्टिंग क्लब, जामजुरकी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई 24 टीमों ने भाग लिया, जिससे खेल का उत्साह चरम पर है।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुखिया राम मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के लिए किक मारी। उद्घाटन मैच लायागार एफसी और गुरुजी एफसी के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद गुरुजी एफसी ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम का निर्णय होगा। इस दो दिवसीय आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्य और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मौके पर सनातन मुर्मू, कांचन टुडु, किरन टुडु, मानिक मुर्मु, भीम टुडु, जगन्नाथ टुडु, आकाश टुडु, कादू टुडु, आनंद टुडु, सनातन हेम्ब्रम, सुशील मुर्मु, सुनील मुर्मु, सुराई मुर्मु, सालखू हेम्ब्रम, सुकुमार टुडू समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : थर्ड मार्च की तैयारियों को लेकर यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : आगामी थर्ड मार्च की तैयारियों की समीक्षा को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेएन टाटा साहब…

Spread the love

Potka : नान्दुप मागे पर्व पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

37वें वार्षिक सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम में खिलाड़ियों का दिखा जोश पोटका : आदिवासी मिलन संघ नान्दुप के तत्वावधान में जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नान्दुप पंचायत में नान्दुप मागे पर्व के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *