Bahragora College में अंग्रेजी PG पाठ्यक्रम को मिली हरी झंडी, विद्यार्थियों में खुशी की लहर

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा महाविद्यालय में अब अंग्रेजी स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रम की शुरुआत हो गई है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि न केवल कॉलेज के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर, पूर्व छात्र संघ नेता अभिजीत बाग ने छात्र-छात्राओं के बीच चॉकलेट बाँटकर अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने इसे बहरागोड़ा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

अभिजीत बाग ने इस पहल के लिए बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधायक मोहंती के अथक प्रयासों और सक्रियता के कारण ही यह सपना साकार हो पाया है और अब स्थानीय छात्र अपने महाविद्यालय में अंग्रेजी पीजी कर सकेंगे।

कॉलेज परिसर में सभी छात्र-छात्राओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने इस नई शुरुआत का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर चिरंजीवी बारीक, अभिजीत पत्र, अक्षय दास, समीर प्रधान, राहुल महतो, अर्जुन मंडल, वरुण मंडल, अभिनाश कुमार और रोहित कुमार सहित कई छात्र और गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jhargram: झाड़ग्राम में शुरू हुई 163 साल पुरानी लक्ष्मी–सरस्वती पूजा, पर्यावरण-अनुकूल आतिशबाजी बनी आकर्षण

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

    जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

    Spread the love

    Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

    कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time