Tamilnadu में अभिनेता Vijay की रैली में भगदड़, 39 लोगों की मौत – कई घायल, मुआवजे का एलान

करूर:  तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और टी वी के अध्यक्ष विजय की रैली के दौरान भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना वेलुसामीपुरम के करूर-इरोड राजमार्ग के पास हुई।
रैली का नाम था ‘वेलिचम वेलीयेरु’। पुलिस ने करीब 30,000 लोगों की अनुमति दी थी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 60,000 से अधिक लोग पहुंचे।

चश्मदीदों ने बताया हृदयविदारक दृश्य
नंदा कुमार ने बताया कि भीड़ इतनी बड़ी थी कि उसे संभालना असंभव हो गया। विजय को दोपहर में मंच पर आना था, लेकिन करीब छह घंटे की देरी हुई। भीड़ में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे, जो अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने आए थे।

सुरिया और पी. शिवशंकरी जैसे चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ शुरू होने पर खड़े होने की जगह नहीं बची। लोग एक-दूसरे पर गिर रहे थे और एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाई। कई लोग बेहोश हो गए। एक पिता अपनी 12 साल की बेटी को विजय को दिखाने लाए थे, लेकिन वह बेहोश होकर मर गई।

रैली के दौरान स्थिति
भगदड़ के समय विजय मंच पर भाषण दे रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि लोग बेहोश हो रहे हैं। इसके बाद उन्होंने पानी की बोतलें फेंकी और बच्चे के लापता होने की सूचना दी। भाषण आधे में ही रोक दिया गया।

प्रतिक्रिया और राहत उपाय
अभिनेता विजय ने सोशल मीडिया पर घटना पर दुख जताया और इसे व्यक्तिगत नुकसान बताया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने मृतकों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग की और पार्टी नेताओं को घायलों की मदद के लिए अस्पताल भेजने का निर्देश दिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एनएच-18 पर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केसरदा हाई स्कूल के समीप मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-18 के सर्विस रोड पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा जाने के कारण…

    Spread the love

    Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर

    Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time