Jadugora: कालिकापुर में सड़क हादसा – रेलिंग से टकराई बाइक, एक युवक की मौत – एक गंभीर

जादूगोड़ा:  जादूगोड़ा–हाता मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह कालिकापुर काली मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पुलिया की रेलिंग से जा टकराई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पोटका थाना प्रभारी मनोज हेंब्रम और स्थानीय मुखिया विदेन सरदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हाता से पुरुलिया जा रहे थे, तभी कालिकापुर में यह दुर्घटना घटित हुई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं, इसलिए पुलिया के आसपास सुरक्षा इंतज़ाम और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की आवश्यकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: झामुमो नेता की गाड़ी ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

Related Posts

Gua : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बड़बिल शाखा की ओर से चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

गुवा : विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बड़बिल शाखा की ओर से समाज को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए…

Spread the love

Gua : विश्व पर्यावरण दिवस पर किरीबुरू स्थित सीआरपीएफ 26वीं बटालियन ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

गुवा : किरीबुरू क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सारंडा क्षेत्र के किरीबुरू स्थित डैट मुख्यालय/डी-26वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time