Chaibasa: झामुमो नेता की गाड़ी ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

गुवा:  छोटानागरा–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को चुरगी गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला उपाध्यक्ष के वाहन ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल युवक को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक मनोहरपुर से छोटानागरा बाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान चुरगी गांव के पास सामने से आ रही झामुमो नेता की गाड़ी से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: विश्व पर्यटन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, विजेताओं को मिला सम्मान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राष्ट्रीय योगी सेना ने यूपी के सीएम के जन्म दिन पर चना, शरबत एवं ठंडा जल का वितरण कर पेश की मानवता की मिसाल  

जमशेदपुर : राष्ट्रीय योगी सेना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के जन्म दिवस पर आम राहगीरों के बीच ठंडा जल एवं चना , शरबत वितरण कर भीषण गर्मी…

Spread the love

Gua : प्रकृति के महत्व की याद दिलाता है विश्व पर्यावरण दिवस :  डी.के.पाणिनि

गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल चिडिया के प्राचार्य डी.के.पाणिनि ने पौधारोपण कर कहा कि हम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं । डीएवी चिरिया, सेल बीएसएल परिवार पारिस्थितिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time