Jamshedpur: स्वास्थ्य केंद्र में नशे का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 6 युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर:  आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के चणकपुरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर छह युवकों को नशा करते हुए पकड़ा। स्थानीय लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

काफी दिनों से स्वास्थ्य केंद्र के आसपास कुछ युवकों द्वारा नशा करने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों ने जब इस बारे में पुलिस को सूचना दी, तो थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कई युवक भागने लगे, लेकिन छह युवक पकड़े गए।

पकड़े गए सभी युवकों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड नितेश कुमार गुप्ता के साथ ये सभी युवक देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर को अड्डा बनाकर नशा करते थे। इस कारण आसपास के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

थाना प्रभारी ने कहा कि इलाके में नशे और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए लगातार गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे सार्वजनिक स्थल पर नशे की गतिविधियां बेहद चिंताजनक हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिस आगे भी ऐसे ठिकानों पर कार्रवाई जारी रखेगी, जिससे इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur : मां दुर्गा का आशीर्वाद समाज में सुख, शांति और समृद्धि लाए : काले

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Baharagora : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी पुलीन कुमार घोष (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time