Ramgarh: बिहार से आ रही 3 बसों से 870 किलो मिलावटी पनीर और खोवा, रामगढ़ में धराई

रामगढ़: रामगढ़ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से रविवार रात्रि 2:00 बजे से सोमवार अहले सुबह तक पुनदाग टोल प्लाजा पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज, उप खाद्य सुरक्षा आयुक्त अनंत कुमार तथा अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद के निर्देश पर संचालित किया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान तीन बसों — आरज़ू (JH 20 BB 3255), रेखा लग्जरी (JH 02 BB 6761), और भोजपुर क्लासिक (JH 01 DW 3942) — से कुल 120 किलो मिलावटी पनीर और 750 किलो खोवा जब्त किया गया. यह खाद्य सामग्री बिहार के पटना और छपरा से लाई जा रही थी.

बिना लाइसेंस, पड़ा जुर्माना
बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के इन पदार्थों का परिवहन किए जाने के चलते संबंधित तीनों बसों पर कुल ₹35,000 का जुर्माना लगाया गया. जांच अभियान में रामगढ़ पुलिस प्रशासन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय, ड्रग निरीक्षक कार्यालय एवं अन्य विभागीय कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे. इस सघन कार्रवाई के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा. आगामी दिनों में ऐसे अभियानों को और तीव्र किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: आदित्यपुर नगर निगम में खुलेगी कैंटीन, महिला समूह को मिलेगा संचालन
Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Gua : ईद, रामनवमी और सरहुल को लेकर किरीबुरू थाना में शांति समिति की बैठक, सभी ने भाईचारे के साथ पर्व मनाने का लिया निर्णय  

गुवा : किरीबुरू थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की। इस दौरान आगामी ईद, रामनवमी और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *