सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने गरीबों के बीच कंबल बांटा

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ती ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से शहर की सामाजिक संस्था लोक समर्पण के द्वारा रविवार को बिरसानगर क्षेत्र में कंबल वितरण किया गया. संस्था के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी ललित दास के नेतृत्व में बिरसानगर स्थित जोन 1बी स्थित हरि मंदिर माछपाड़ा में स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ललित दास के संग संस्था के सदस्यों ने पांच सौ से अधिक लोगों को कंबल भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया.

इसे भी पढ़ेंः पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का निधन, शोक की लहर

गौरतलब हो कि संस्था लोक समर्पण के द्वारा जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार सेवा के कार्यों को गति देकर जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जा रही है. इस दौरान स्थानीय रुनू यादव, कन्हाई दास, नंदिता, मनोज गोप, गौतम गोप, तापस दास, मनीष सिंह, साहिल शर्मा समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू, दीपक सिंह, रितेश दत्ता, सुभाष मुखी, गौरव कुमार, मिंटू अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे.

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time