Dhanbad : दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चिरकुंडा थाने में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

दो दिन पूर्व हुआ था अधेड़ महिला से दुष्कर्म.

धनबाद : निरसा के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों अधेड़ महिला से हुई दुष्कर्म का मामला तुल पकड़ता जा रहा हैं . आरोपी युवक शेरू खान की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को चिरकुंडा थाने में धनबाद भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपा दास के नेतृत्व में दर्जन भर महिला पहुंची और थाना परिसर में ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगी.  आरोपी युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगी.  वही चिरकुंडा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामजी राय ने सभी को समझा बुझा कर शांत करवाया. कहा कि पुलिस अपना काम कर रही हैं आरोपी जल्द से जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगी.

घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम हैं – दीपा दास 

भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपा दास ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम हैं.  पीड़ित महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी उसकी मां का उम्र की है.  इस जगहन अपराध के लिए उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले. ताकी समाज में ऐसे लोग इस तरह की अपराध के बारे में ना सोचे ,इस घटना को 48 घंटे बीत चुके हैं. लेकिन आरोपी अब तक फरार है. जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर लेती हैं तब तक हमसभी का प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा।

आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं

मालूम हो कि चिरकुंडा थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार की दोपहर अधेड़ महिला को घर में अकेले पाकर पड़ोस के रहने वाले युवक शेरू खान ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. जान से मारने की धमकी भी दिया था. आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी काफी आक्रोश है.  इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपा दास, चिरकुंडा महिला मोर्चा के अध्यक्ष तुलसी विश्वकर्मा, एग्यारकुंड महिला मोर्चा के अध्यक्ष अंजलि बाउरी, निरसा महिला मोर्चा के अध्यक्ष रूमा मुखर्जी के अलावे रीना बनर्जी, सुमित्रा देवी, ललिता देवी, शारदा देवी, आशा देवी, सुंदरी देवी, पूजा देवी आदि महिला सदस्य मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मंत्री के रिपोर्ट को ही गलत बताना दुर्भाग्यजनक, सीबीआई जांच के लिए कोर्ट जाएंगे : सरयू राय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में गैंगवार को समय रहते पुलिस ने किया विफल, राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश नाकाम, हथियार बरामद

प्रतिद्वंदियों की हत्या की योजना बना रहा था प्रवीर सिंह उर्फ छोटू का गिरोह, पुलिस ने दो सदस्यों को हिरासत में लेकर की पूछताछ जमशेदपुर : मानगो के गुरुद्वारा रोड…

Spread the love

Muri : हरियाणा की कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में फरार लगाम निवासी उमेश महतो धनबाद से गिरफ्तार

स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप मुरी : लगाम निवासी उमेश महतो को धोखाधड़ी के एक मामले में धनबाद से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time