Potka : बिना सेफ्टी बेल्ट के 90 फीट की ऊंचाई पर कार्य करने से मजदूरों ने किया इनकार

 

पोटका : जल जीवन मिशन के तहत कलिकापुर पंचायत के डोकर साईं पहाड़ी पर लाखों लीटर स्टोरेज को लेकर एक बड़ा जलमिनर का निर्माण किया जा रहा है। इस जलमिनर में 90 फीट की ऊंचाई पर कार्य करने से मजदूरों ने इनकार कर दिया है। मजदूरों का कहना है कि बिना सेफ्टी बेल्ट के हमे इतनी ऊंचाई पर कार्य करने से जान का खतरा है। इसलिए जब तक सेफ्टी बेल्ट किट उपलब्ध नहीं कराया जाता है ठेकेदार के द्वारा तब तक हम सब निर्माण कार्य नहीं करेंगे.

हेलमेट एवं जूता दिया गया है

वही उपस्थित मजदूरों ने कहा कि हेलमेट एवं जूता दिया गया है। मगर सेफ्टी बेल्ट नहीं दिए जाने से इतनी ऊंचाई पर कार्य करना मुश्किल हो रहा है वहीं स्थानीय ग्राम प्रधान सोनाराम भूमिज ने कहा कि 24 मीटर ऊंचाई पर मजदूरों को कार्य करने पर बिना सेफ्टी बेल्ट के जान का खतरा है सेफ्टी बेल्ट लगे होने से मजदूर को सुरक्षा के साथ कार्य संपन्न हो सकता है। इसलिए सेफ्टी किट ठेकेदार को उपलब्ध कराना चाहिए ताकि सुरक्षा के साथ कार्य पूरा हो सके.  इस जलमिनार से कलिकापुर, सौहदा, धिरोल आदि चार पंचायत में पाइपलाइन के सहारे घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : धैया स्थित अपार्टमेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

    जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

    Spread the love

    Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

    पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time