Potka : रेलवे अंडरपास में जल जमाव से ग्रामीण परेशान, बना जी का जंजाल

 

पोटका : करोड़ों रुपये की लागत से हाता विद्या भारती इंग्लिश स्कूल के समीप बना रेलवे अंडरपास जी का जंजाल बन चुका है। लगातार पानी के रिसाव होने से जल जमाव की स्थिति बन गई है वहीं पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से पानी जमा हुआ है। साथ ही साथ इस रास्ते से होकर विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, गिरी भारती हाई स्कूल, विद्यानिकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों के हजारों बच्चे इस रास्ते से आगमन करते हैं.

जान का खतरा भी बना रहता है

वहीं पानी निकासी को लेकर जो छड़ लगाए गए हैं वह काफी निम्न स्तर के हैं.  जिसके कारण टूटकर ऊपर आ जा रहे हैं.  जिससे इस रास्ते से आवागमन करने वाले को जान का खतरा भी बना रहता है.  वहीं इस मामले पर स्थानीय शंकर चंद्र गोप ने कहा कि ठेकेदार द्वारा अंडरपास को जैसा तैसा बनाकर चला गया . आज हम सब झेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया, इसके बाद भी इस अंडरपास में सुधार नहीं हो पाया. लगातार पानी रिसाव होने से जल जमाव की स्थिति बनी रहती है.  वही अभी बारिश शुरू भी नहीं हुआ और अभी से जल जमाव की स्थिति बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : धैया स्थित अपार्टमेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

    जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

    Spread the love

    Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

    जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time