Dhanbad : धैया स्थित अपार्टमेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला

 

धनबाद : शहर के सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत धैया मिडिल स्कूल के समीप एक अपार्टमेंट में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि सील एन्क्लेव नामक अपार्टमेंट के मीटर बॉक्स में एकाएक आग लग गई। जिससे अपार्टमेंट के लोगों में अफरा-तफरी मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अपार्टमेंट में धुआँ उठता देख मौके पर पहुँचे। वही तत्परता दिखाते हुए लोगों ने रेत व अन्य संसाधन से आग पर काबू पाया।

फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाया गया

वही अपार्टमेंट के लोगों ने मीडिया को बताया कि अपार्टमेंट में बिल्डर के द्वारा किसी भी तरह का फायर सेफ्टी उपकरण नहीं लगाया गया है। जिसके कारण आज बड़ा हादसा होते -होते टल गया। बिल्डर से पूछे जाने पर मलिक ने जवाब नहीं दिया। बिना फायर सेफ्टी उपकरण के बिल्डिंग को बिल्डर ने हैंड ओवर कर दिया है। जिससे अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बताते चले कि पिछले साल बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के आशीर्वाद टावर में अग्निशमन यंत्र नहीं रहने के कारण 14 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में धनबाद के कई बिल्डिंग में फायर सेफ्टी उपकरण आज भी नहीं है जिसको लेकर अग्निशमन विभाग गैर मकान व बिल्डिंगों पर त्वरित कार्रवाई करें।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : नेताजी सुभाष शिशु उद्दान परिसर में आयोजित हुई प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम पुलिस-प्रशासन ने होटल व होमस्टे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांचने के लिए चलाया संयुक्त अभियान

झाड़ग्राम  : कोलकाता और तारापीठ के होटलों में हाल में हुई आगजनी की घटनाओं के बाद झाड़ग्राम जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिले के होटल और होमस्टे में…

Spread the love

Gua : टाटानगर रेल अस्पताल में सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन कार्यों का दिया प्रशिक्षण

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा उप मंडल रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन कार्यों की प्रशिक्षण मॉक ड्रिल कर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम रेल अस्पताल मेल वार्ड के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time