जमशेदपुर प्रखंड के नागाडीह गांव पहुंची डालसा की टीम, चलाया कानूनी जागरूकता अभियान

सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों को कराया अवगत

जमशेदपुर : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर 90 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की टीम सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड के नागाडीह गांव पहुंची। इस दौरान नागाडीह गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डोर टू डोर कैम्पेन कर डालसा के कार्य व उद्देश्य के बारे में बताया गया । साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम,  चाईल्ड प्रोटेक्शन, शिशु प्रोजेक्ट, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, डायन प्रथा, नशापान,  आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। टीम में पीएलवी  नागेन्द्र कुमार, सुनील पांडेय, अरुण रजक, जोबा रानी बासके , जयंतो नंदी, सुनीता कुमारी, शंकर गोराई , बालेश्वर दास एवं चैतन्य नायक शामिल थे।
Spread the love

Related Posts

 Ranchi : डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल मीट–2026 में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग समेत 7 ब्रांच के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

रांची : एस.आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल मीट–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू, गोविंदपुर, खूंटी, बचरा, चतरा, टंडवा तथा…

Spread the love

Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time