भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का डोबो के काजू मैदान में 31 दिसंबर का कार्यक्रम हुआ रद्द

सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की नहीं दी अनुमति

स्पॉन्सर सहित खेसारी लाल के फैंस हुए मायूष, आयोजक नहीं उठा रहे हैं फोन

जमशेदपुरः भोजपुरी के चर्चित गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव का सरायकेला-खरसावां जिले के डोबो स्थित काजू मैदान में प्रस्तावित संगीत कार्यक्रम अधर में लटक गया है. कार्यक्रम के लिए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की ओर से अनुमति प्रदान नहीं की गई. प्रशासन ने विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने का हवाला देकर अनुमति देने से इंकार कर दिया. वहीं कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने से आयोजक खासे परेशान हैं. अनुमति को लेकर आयोजक एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. कार्यक्रम में अब केवल एक दिन बचा है. 31 दिसंबर की रात में भोजपुरी सिंगर का कार्यक्रम होना था. लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया. इस संबंध में चांडिल अनुमंडल कार्यालय ने ‘रडार न्यूज24’ को बताया कि विधि व्यवस्था को लेकर अनुमति नहीं दी गई. कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने काफी मात्रा में खेसारी लाल यादव के फैंस को ‘पास’ दिया था. वहीं कार्यक्रम को कई कंपनियां स्पॉन्सर कर रही थी. कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के कारण स्पॉन्सर कंपनिया एवं खेसारी लाल के फैंस मायूष हैं.

इसे भी पढ़ेंः नए साल को लेकर शहर में यातायात नियमों में बदलाव, जाने पुलिस की क्या है तैयारियां

दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार चांडिल अनुमंडल प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर आयोजक जमशेदपुर में कार्यक्रम स्थल की तलाश कर रहे हैं. इसके लिए एग्रिको मैदान में कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल प्रशासन के पास गुहार पत्र भेजा गया था. लेकिन सूत्रों ने बताया कि धालभूम अनुमंडल प्रशासन ने अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया. जमशेदपुर के पुलिस-प्रशासन पर नव वर्ष को लेकर पहले से ही विधि व्यवस्था बनाए रखने का दवाब है. खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम अगर होता है तो अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में प्रशासन इस तरह के पचड़े में पड़ना नहीं चाहता है. वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिलने पर खेसारी लाल यादव के फैंन्स और स्पॉन्सर द्वारा कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आयोजक को फोन किया जा रहा है. लेकिन आयोजकों द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा हैं.

इसे भी पढ़ें : अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर होगी कार्रवाई, डीसी ने दिया निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time