जमशेदपुरः नए साल में विधि व्यलवस्था को देखते हुए जुबली पार्क का गेट मंगलवार 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद कर दिया जाएगा. इस दौरान कोई भी वाहन पार्क के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा. हालांकि, पार्क में पिकनिक मनाने के लिए आने वाले लोग पैदल अंदर जा सकेंगे. नए साल को लेकर जिला प्रशासन ने फैसला लिया है.
इसे भी पढ़ेः भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव का डोबो के काजू मैदान में 31 दिसंबर का कार्यक्रम हुआ रद्द
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि नए साल में पार्क में पिकनिक मनाने आए लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसलिए पार्क के गेट को बंद करने का फैसला लिया गया है. 2 जनवरी तक गेट को बंद रखा जाएगा. इस दौरान कोई भी वाहन पार्क में प्रवेश नहीं कर पाएगा. पिकनिक मनाने आने वाले लोग अपना वाहन निक्को पार्क के पास बने पार्किंग में पार्क कर सकते है.
There is no ads to display, Please add some



















































