अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर होगी कार्रवाई, डीसी ने दिया निर्देश

गिरिडीह :  उपायुक्त, नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में 30 दिसंबर 2024  को कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई.  बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह जिले में अल्ट्रासाउंड क्लीनिक/सेंटर, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड क्लीनिक, पिछले बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन, नए अल्ट्रासाउंड केंद्र के लिए आवेदन एवं रिन्यूअल को लेकर कमिटी द्वारा विचार विमर्श किया गया. साथ हीं उपायुक्त ने गिरिडीह जिला में अनाधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर छापेमारी दल का गठन करते हुए गहन छापेमारी अभियान चलाने एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. जिससे अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को बंद कराया जा सके. उन्होंने प्लान पर चर्चा कर प्रखंड एवं जिला स्तर पर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : नए साल को लेकर शहर में यातायात नियमों में बदलाव, जाने पुलिस की क्या है तैयारियां

उपायुक्त ने नए अल्ट्रासाउंड केंद्र को लेकर प्राप्त आवेदन की उचित समीक्षा उपरांत प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम” के तहत गिरिडीह जिले में लिंग अनुपात में सुधार के प्रयास जारी हैं.  गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 (PC &PNDT ACT) का मुख्य उद्देश्य गर्भ धारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व लिंग चयन का निषेध करना तथा लिंग आधारित गर्भपात पर प्रतिबंध लगाकर गिरते लिंगानुपात को सुधारना है.

इसे भी पढ़ें : मानगो में नदी किनारे बसे लोगों को मिला मकान खाली करने का नोटिस

ये थे उपस्थित 

बैठक में सिविल सर्जन, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, अध्यक्ष, आई एम ए शाखा, गिरिडीह, डा सोहेल अख्तर, नामित नोडल पदाधिकारी, श्रीमती मेघा शर्मा, महिला चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, श्री विनय कुमार सिंह, सेवानिवृत इंजीनियर सह समाजसेवी, श्री रामानंद सिंह, सेवानिवृत आई.ए.एस सह समाजसेवी, श्री अजय कुमार सिंह अधिवक्ता, सिविल कोर्ट गिरिडीह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटे में 5 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का तापमान

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

Spread the love

Bahragora : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे भारत सरकार, गायत्री परिवार ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ के अवसर पर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गायत्री परिवार (खण्डामौदा) के प्रतिनिधियों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time