गिरिडीह साइबर पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

 पुलिस ने 14 मोबाइल फोन और 20 फर्जी सीम कार्ड बरामद किया. 


Giridih : गिरिडीह  साइबर पुलिस ने मंगलवार को चार अपराधियों को दबोचने में सफलता पाई है. इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 14 मोबाइल फोन और 20 फर्जी सीम कार्ड बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियो में जिले के अहिल्यापुर थाना इलाके के पंडरिया गांव निवासी अफजल अंसारी और मोहम्मद शमीम अंसारी के साथ गांडेय थाना इलाके के घाटकुल गांव निवासी मनीर अंसारी और रयूफ अंसारी शामिल हैं.  चारों अपराधियों को गांडेय थाना इलाके के कारोडीह रोड से दबोचा गया.  साइबर डीएसपी आबिद खान और इंस्पेक्टर अजय कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अफजल अंसारी सबसे अधिक शातिर है क्योंकि ये पिछले 10 साल से साइबर अपराध से जुड़ा था, और इसी ने अपने तीन साथियों को साइबर अपराध से जोड़ा.

इसे भी पढ़ें : भोजपुरी आईडल सिजन – 2 का आयोजन 25 जनवरी को

अफजल अंसारी कुरियर सर्विस की सेवा से जुड़ा हुआ था

डीएसपी आबिद खान ने बताया कि अफजल अंसारी कुरियर सर्विस की सेवा से जुड़ा हुआ था. अफजल इतना बड़ा शातिर था, कि गूगल पर अपने फर्जी मोबाइल नंबर को पंच कर दिया था. एक दो नहीं, बल्कि दो दर्जन से अधिक नंबरों को पंच किए हुए था.  अगर कोई व्यक्ति कुरियर से कुछ समान ऑर्डर करता, और उसे पसंद नहीं आता. लोग उसे घुमाने के लिए कॉल करते.  तो लोगों के कॉल गूगल में पंच मोबाइल नंबर पर इन्हीं अपराधियों के पास लगता. फिर क्या था, अफजल अपने गिरोह के साथ मिलकर कॉल रिसीव करता.  डिलीवरी देने वाले लड़कों को कॉल पर घुमाता और जानकारी लेता की अगले कुछ सेकंड में कॉल करने वाले का बैंक खाता खाली हो जाता था.

इसे भी पढ़ें :नये साल की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ, मंदिर कमेटी की विशेष तैयारी

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time