Jamshedpur: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में पर्ल कल्चर पर वर्कशॉप, छात्राओं को स्टार्टअप के लिए किया गया प्रेरित

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा कैम्पस के ऑडिटोरियम में बायोटेक विभाग द्वारा “फ्रेश वाटर पर्ल कल्चर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) अजिला गुप्ता ने की. इस अवसर पर रजिस्ट्रार राजेंद्र कुमार जायसवाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. किश्वर आरा, विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. जावेद अहमद, सी. वी. सी. डॉ. अन्नपूर्णा झा, लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर डॉ. रिजवान परवीन, विषय विशेषज्ञ डॉ. रितेश कुमार शुक्ला, और बायोटेक विभाग के शिक्षक डॉ. विश्व राज लाल एवं डॉ. कुमारी श्वेता उपस्थित थे.

कुलपति का सम्बोधन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. (डॉ.) अजिला गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पर्ल कल्चर के माध्यम से एक लाभकारी व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने बताया कि पर्ल की खेती से बड़े पैमाने पर वित्तीय लाभ कमाया जा सकता है. हमारे विश्वविद्यालय में पर्ल कल्चर का एक वर्षीय कोर्स भी संचालित किया जाता है, जिसे छात्राएं पूरा करके इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं. साथ ही, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बायोटेक विभाग के शिक्षकों और छात्राओं को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी.

मार्केटिंग और स्टार्टअप के अवसर

कार्यक्रम में बोलते हुए वोकेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. अन्नपूर्णा झा ने पर्ल कल्चर के मार्केटिंग के पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने छात्राओं से अपील की कि यदि वे अपना स्टार्टअप शुरू करती हैं तो उन्हें मार्केटिंग में भी मदद मिलेगी और इससे उनके व्यवसाय को सफल बनाने में सहारा मिलेगा.कार्यक्रम का मंच संचालन बायोटेक विभाग के शिक्षक डॉ. विश्व राज लाल ने किया, जबकि कुमारी श्वेता ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय की सभी संकाय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में महिला सशक्तिकरण के लिए डिजिटल लिटरेसी कार्यशाला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time