रांची: झारखंड बास्केटबॉल टीम प्रतिष्ठित अंडर-23 राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो 18 मार्च से 24 मार्च, तक गुवाहाटी, असम में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप के लिए पुरुष और महिला दोनों टीमों के चयनित 12 खिलाड़ियों का चयन 10 दिनों के कठोर प्रशिक्षण शिविर के बाद किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में उभरे उत्कृष्ट खिलाड़ी
भारतीय टीम के कोच और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री जेपी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने अपने कौशल में सुधार किया और टीम वर्क को मजबूती दी। गहन मूल्यांकन और कठोर अभ्यास सत्रों के बाद, राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए अंतिम 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
पुरुष टीम:
शोएब खान
आभास पंवार (कप्तान)
राज वर्धन
सुशांत कुमार
आदित्य कुमार महतो
अनुराग पांडे
शौर्य उराँव
तनीश
सत्येन्द्र दलाल
नंद लाल तिवारी
मोहम्मद अब्दुल्ला
अनुकूल तूती
महिला टीम:
प्रिया कुमारी
अनु ओरांव (कप्तान)
सारिका कुजूर
निमिषा उराँव
शिवानी कुमारी
जया कुमारी
सिम्मी कुमारी
आकांशा लाकड़ा
नन्हा लाल
सुकृति जयसवाल
अर्पिता शुक्ला
ऋषिका लामा
टीमों के मार्गदर्शक
पुरुष टीम का नेतृत्व कोच मोहम्मद आरिफ आफताब और मैनेजर किंकर कृष्णा करेंगे, जबकि महिला टीम का मार्गदर्शन कोच निजाम अली और मैनेजर आदर्श करेंगे।
टीम की यात्रा और शुभकामनाएं
झारखंड बास्केटबॉल टीम 16 मार्च, 2025 की सुबह टाटानगर स्टेशन से रवाना होगी और गुवाहाटी की यात्रा शुरू करेगी। इस अवसर पर, झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह और सचिव जेपी सिंह ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने टीम की क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्रीय मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: महिला नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में सहचरी ग्रुप ने जीता कप
There is no ads to display, Please add some



















































