चाकुलिया में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला एक युवक का शव

Chakulia : चाकुलिया थाना क्षेत्र के उदाल गांव के पास सड़क किनारे गुरुवार को 10 बजे एक युवक का शव बरामद किया गया. युवक का शव बाइक से दबा हुआ था.  मृतक की पहचान उदाल गांव निवासी लखिन्द्र नायक के रूप में की गई है.  पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है.   मिली जानकारी के अनुसार लखिन्द्र नायक रात में कोलबादिया गांव गया था. वहां से वह अपनी बाइक से पने गांव उदाल लौट रहा था. इसी क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

इसे भी पढ़ें : सोनारी में ऑटो चालक को मारी गोली, मौत

गुरुवार को सड़क के किनारे झाड़ियों के पास बाइक से दबी हुई शव मिलने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई .  सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल पर मृतक के परिजन एवं पंचायत के मुखिया शिव चरण हांसदा भी पहुंचे हुए थे.

इसे भी पढ़ें : 11 जनवरी से 27 फरवरी तक दिव्यांगता शिविर का होगा आयोजन

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *