बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने की लाखों की चोरी

Ghatshila  : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत तकरीबन 15 लाख रुपए की चोरी कर ली. चोरी का पता बुधवार की सुबह ग्यारह बजे चला. इस संबंध में घर की मालकिन सुजाता राय ने बताया कि पति का निधन होने के बाद से वह अपनी बेटी दीपाली राय के साथ पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में रहती है. दो पुत्र शांतनु राय और कृष्णु राय हैं. इनमें शांतनु गुवाहाटी तथा कृष्णु छत्तीसगढ़ में रहते हैं.  दोनों बेटे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात हैं.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के निमियाघाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो की मौत

छत का दरवाजा खुला था

घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. घर की छत का दरवाजा खुला देखकर पड़ोसी ने सुजाता राय को जानकारी दी. इसके बाद फौरन बेटी दीपाली राय के साथ सुजाता राय गोपालपुर पहुंचीं. घर के अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि चोरों ने घर का एक-एक गायब कर दिया है.  घर का पलंग, सिलेंडर, ड्रेसिंग टेबल, प्रेशर कुकर, मिक्सर ग्राइंडर सहित सोने-चांदी के गहने गायब हैं. बता दें कि इन दिनों घाटशिला थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. सोमवार की रात भी नुआगांव में एक वृद्ध दपंती के घर में लाखों रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी. पीड़ित परिवार ने थाने का चक्कर काटने से बचने के लिए पुलिस को जानकारी नहीं दी थी.

इसे भी पढ़ें : छह जनवरी को मंईयां सम्मान समारोह में 56 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे 2500

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जिस घर में चोरी हुई है, वहां पिछले कई दिनों से कोई नहीं रहता था.  संभवत: चोरों को इसकी जानकारी मिल गई थी.  परिवार की ओर से लिखित शिकायत की गई है.  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
-मधुसूदन दे, थाना प्रभारी घाटशिला

इसे भी पढ़ें : सोनारी में ऑटो चालक को मारी गोली, मौत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time