Chandil Mining: सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध खनन से कब मिलेगी राहत? लोगों ने दिया अल्टीमेटम

चांडिल: चांडिल अनुमंडल के एदेलबेड़ा गांव में अवैध पत्थर खनन की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है. यहां बड़े पैमाने पर कपलेन मशीन और JCB का इस्तेमाल कर दिन-रात अवैध रूप से पत्थर खनन किया जा रहा है. इस खनन से लगभग 2-3 एकड़ सरकारी भूमि प्रभावित हो रही है.
इस अवैध खनन कार्य में न तो ग्राम सभा की सहमति है, न ही खनन पदाधिकारी की अनुमति, और न ही प्रदूषण विभाग का अनापत्ति प्रमाण-पत्र लिया गया है. इसके बावजूद, पत्थर माफिया लगातार इस अवैध कार्य को अंजाम दे रहे हैं.

स्थानीय समाजसेवी की चेतावनी

चांडिल के समाजसेवी बाबू राम सोरेन ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की और बताया कि स्थानीय लोगों ने एक सप्ताह का समय दिया है. उनका कहना है कि यदि पत्थर माफिया ने अवैध खनन नहीं रोका, तो उन्हें चिन्हित कर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और न्यायालय तक मामला पहुंचाया जाएगा.
स्थानीय लोगों और समाजसेवियों द्वारा दी गई चेतावनी और कार्रवाई की बातों के बाद, यह देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कब तक करता है.

इसे भी पढ़ें : Jamhedpur Convey Driver Murder: कनवाई चालक की हत्या के मामले में तीन महिला समेत 6 को जेल

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time