केक कटिंग के साथ हुआ मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन
जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने सुकिंदा क्षेत्र के मंकड़िया समुदायों के साथ नववर्ष 2025 का जश्न मनाया. पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) के अंतर्गत आने वाले कालारंगियाटा गांव में फाउंडेशन ने बुधवार को केक कटिंग के साथ सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया.इस समारोह में गांव के 200 से अधिक आदिवासी महिला पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 2024 के सफलतापूर्वक बीतने के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया.
इसे भी पढ़ेः खड़िया कॉलोनी के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई दो युवक घायल, एक गंभीर
इस अवसर पर टाटा स्टील के फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज पंकज सतीजा, चीफ ऑफ माइंस शंभुनाथ झा, हेड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन प्रमोद कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे.मौके पर पीवीटीजी समुदाय के सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पंकज सतीजा ने कहा कि “हमारी सांस्कृतिक परंपराएं हमारी असली ताकत हैं. इन्हें संरक्षित रखते हुए आधुनिक अवसरों का लाभ उठाना एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा. नववर्ष 2025 में हम सब यह संकल्प लें और समावेशिता को प्रोत्साहित करें एवं एक समानता व सौहार्द पर आधारित समाज के निर्माण के लिए मिलकर प्रयास करें.
इसे भी पढ़ेः सरकारी स्कूल के 11वीं के बच्चे शहर के निजी कंपनी व संस्थाओं का करेंगे एक्सपोजर विजिट
यह अवसर टाटा स्टील की समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र में पीवीटीजी एवं स्थानीय समुदायों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा था, जिससे सभी के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित किया जा सके.
There is no ads to display, Please add some



















































