नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) पोर्टल पर ताजातरीन आंकड़े प्रस्तुत किए. फरवरी 2025 तक देश भर में कुल 1,76,573 एएएम पोर्टल चालू हो चुके हैं.
स्वास्थ्य जांचों में बड़ी संख्या
पोर्टल के अनुसार, AAM में उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए भारी संख्या में जांचें की गई हैं. फरवरी 2025 तक, उच्च रक्तचाप के लिए 107.10 करोड़ जांचें की गई हैं, जबकि मधुमेह के लिए 94.56 करोड़ जांचें की गई हैं.
वेलनेस गतिविधियों का आयोजन
AAM पोर्टल के तहत वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए योग, साइकिलिंग और ध्यान जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है. 28 फरवरी 2025 तक, एएएम में योग सत्र सहित कुल 5.06 करोड़ वेलनेस सत्र आयोजित किए गए हैं, जो लोगों के स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है.
इसे भी पढ़ें : UGC Ragging Rule: रैगिंग पर यूजीसी का नया नियम, नियंत्रण के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रमुख होंगे जिम्मेदार
There is no ads to display, Please add some




















































