Potka : सरहुल महोत्सव में रीति रिवाज के साथ की गई पूजा-अर्चना

 

पोटका : सरहुल महोत्सव के उपलक्ष में ग्राम प्रधान दामोदर सिंह के नेतृत्व में जहेर थान से पारंपरिक वेशभूषा एवं रीति रिवाज के साथ नृत्य करते हुए खुकड़ाडीह पेट्रोल पंप तक लाया गया।  जहां साल के शाखा को लगाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई एवं सभी ने एक दूसरे को सरहुल की बधाई दी,इस अवसर पर मुख्य रूप से उमेश सिंह मुंडा, माधव सिंह मुंडा,नाया राजकुमार किशोर सिंह,सहदेव मुंडा,गुरुपोडो मुंडा, गोपीनाथ मुंडा,डॉ मेघनाथ उपस्थित रहे। इस दौरान सबसे पहले जाहेर थान में सभी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ प्रकृति को रक्षा करने एवं जल,जंगल,जमीन को बचाए रखने का संकल्प लिया वही ग्राम प्रधान दामोदर सिंह मुंडा,नियर हेरेंज एवं बौद्ध मुंडा ने कहा कि हम सब प्रकृति के उपासक है।

प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया

इसलिए प्रकृति को बचाए रखना है और हम सब सरहुल महोत्सव के बहाने प्रकृति की रक्षा का संकल्प ले रहे हैं । वही शोभा यात्रा के माध्यम से लोगों में प्रकृति रक्षा का संकल्प दिया जा रहा है कि आप सब प्रकृति की रक्षा करें प्रकृति है तो हम हैं। इसलिए अपने आसपास खुशहाली,हरियाली को बनाए रखने में सहयोग करें और प्रकृति की रक्षा करें । वही खुकड़ाडीह पेट्रोल पंप के समीप एक महोत्सव का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी वेशभूषा के साथ नृत्य करते नजर आए। इस दौरान झारखंड के कई जिलों से मुंडा समाज के लोग सरहुल महोत्सव में पहुंचे एवं प्रकृति की रक्षा का वचन लिया। सरहुल महोत्सव के मौके पर राज किशोर सिंह (नाया), मुकेश सिंह देवरी,विश्वनाथ,तिनू सिंह, सूरज सिंह,राजेंन सिंह, सुकरा सिंह, उत्तम मुंडा,लाल बाबू सिंह, लक्खी पोडो सिंह,खोका मुंडा, गणेश सिंह,बंकिम मुंडा, दुर्गा मुंडा, गोपाल मंडा, गोपीनाथ मुंडा,संजय मुंडा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : फोटोग्राफर एसोसिएशन के पांचवें इमेजिंग एक्सपो का पोस्टर लॉन्च

Spread the love
  • Related Posts

    Kharagpur : जलेश्वर स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में भटकता मिला पांच वर्षीय बालक, आरपीएफ ने सुरक्षित संरक्षण गृह भेजा

    खड़गपुर : जलेश्वर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को करीब पांच वर्षीय एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमता हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर बच्चे पर…

    Spread the love

    Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

    घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time