Adityapur: शिक्षित बेरोजगार ऑटो चालक यूनियन की बैठक, ऑटो चालकों के लिए वर्दी लागू करने की मांग

आदित्यपुर: शिक्षित बेरोजगार ऑटो चालक यूनियन, कोल्हान प्रमंडल की बैठक आज यूनियन ऑफिस में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता यूनियन के संरक्षक महेंद्र मिश्रा ने की.बैठक में ऑटो चालकों की सामाजिक सुरक्षा और पुलिस द्वारा वर्दी के नाम पर हो रही कार्रवाई पर चर्चा की गई. यूनियन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि आए दिन सड़कों पर पुलिस द्वारा ड्राइवरों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, यहाँ तक कि उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं. यूनियन ने इसका कड़ा विरोध जताया और इस संबंध में सरायकेला एवं जमशेदपुर के उपायुक्तों से मिलकर समाधान निकालने का निर्णय लिया.

मुख्य माँगें और प्रस्ताव

बैठक में निम्नलिखित मुख्य माँगों को रखा गया— स्टैंड दर निर्धारण: सरायकेला और जमशेदपुर जिलों के सभी ऑटो स्टैंड का किराया तय किया जाए.
वर्दी मानकीकरण: ऑटो चालकों के लिए निर्धारित वर्दी लागू की जाए.
अत्यधिक चेकिंग पर रोक: पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर ड्राइवरों को अनावश्यक परेशान करने की कार्रवाई बंद हो.
ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा: जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है या उनका लाइसेंस फेल हो चुका है, उनके लिए सरकारी शिविर लगाकर रियायती दर पर लाइसेंस बनवाने की सुविधा दी जाए.

यूनियन का अगला कदम

यूनियन के अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे के नेतृत्व में जल्द ही सरायकेला और जमशेदपुर के उपायुक्तों से मुलाकात कर इन समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता की जाएगी.इस अवसर पर यूनियन के महासचिव राणा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश सिंह, उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रामू राव सहित सैकड़ों ऑटो चालक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रोटरी क्लब जमशेदपुर ईस्ट की सामाजिक सेवा को DG बिपिन चाचान का समर्थन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time