Jamshedpur: ओल्ड ऐज होम में ईद मनाकर बढ़ाया अपनापन, आसपा प्रदेश अध्यक्ष का सराहनीय कदम

जमशेदपुर: ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा सिद्दीकी ने बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड ऐज होम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ ईद की खुशियां साझा कीं. उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम और अपनापन बांटने का है, और वे उन लोगों के साथ खुशियां बांटने आए हैं जो अक्सर समाज की अनदेखी का शिकार हो जाते हैं.

बुजुर्गों की उपेक्षा पर चिंता

काशिफ रज़ा ने ओल्ड ऐज होम के माहौल को देखकर दुख व्यक्त किया और कहा, “यह कितनी विडंबना है कि जिन्होंने हमें इस दुनिया में लाया, आज वही अपने बच्चों द्वारा अकेले छोड़ दिए गए हैं. यह कैसी संवेदनहीनता है? इंसान इतना बेरहम कैसे हो सकता है?” उन्होंने कहा कि उनकी यह छोटी पहल बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास है.

कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द

इस अवसर पर नईम खान, फैय्याज आलम, अनूप कुमार, दिनेश कुमार, मुहम्मद वसीम, शमीम अहमद, अली वाहिद, कफील अहमद, आफताब पठान, आसिफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. काशिफ रज़ा ने समाज से अपील की कि वे अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करें और उन्हें प्यार व सम्मान के साथ अपने जीवन का हिस्सा बनाए रखें.

इसे भी पढ़ें : Bahragora : आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time