Bahragora : आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा में सोमवार को धूमधाम से आपसी एकता और भाईचारे के साथ ईद मनाई गई. बहरागोड़ा में स्थित जामा मस्जिद, चिंगड़ा मस्जिद एवं माटिहाना मस्जिद में नमाज अदा की गई. वहीं ईदगाह में सुबह 8:30 बजे ईद की नमाज पढ़ी गई. लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी. इस अवसर पर बहरागोड़ा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नए वस्त्र धारण कर तथा एक दूसरे को गले लगाकर ईद का मुबारकबाद दिए तथा खुशी का इजहार किया. ईद के पावन अवसर पर घरों को सजाया गया एवं एक से बढ़कर एक पकवान बनाया गया.

ईद भाईचारे और प्रेम का जश्न

बताया गया की ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का जश्न है. यह दिन हर दिल में नई उमंग और हर घर में खुशियों की सौगात लाने का प्रतीक है . ईद के चांद के दीदार से लेकर सुबह की नमाज तक, हर लम्हा एक नई रोशनी बिखेरता है. ईदगाह में सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुण्डा , प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती , अंचल अधिकारी राजा राम मुण्डा पुलिस बल के साथ तैनात रहे। मुस्लिम कमेटी की ओर से लोगों के बीच मिठाई तथा सेवई का वितरण किया गया है. इस मौके पर मुस्लिम कमेटी के परवेज आलम, अली इकबाल, सदस्य एमडी तमन्ना, अफाक आलम, रौनक जमीर, इरशाद, मोतीबुल रहमन, शेख इस्लाम , मंजर आलम, शमशेर ,बंटी,आताबुल रहमन समेत मुस्लिम समुदाय के अनेक लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :Saraikela: ओवरटेक के दौरान घर में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, छज्जे को किया ध्वस्त! – देखें Video

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सोनारी में “कृष्णा वीडियो” का  उद्घाटन

    जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य (आईडी संख्या 327/23-24) और ‘कृष्णा वीडियो’ के संचालक  मालिया महानंदा  के नए स्टूडियो का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक स्टूडियो…

    Spread the love

    Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

    बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time