Jamshedpur: शांति समिति की देखरेख में संपन्न हुआ ईद उल-फितर का पर्व

जमशेदपुर: सोनारी थाना शांति समिति की देखरेख में सोमवार को मुस्लिम समुदाय के विशेष पर्व ईद उल-फितर का नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के मार्गदर्शन में समिति के सदस्य विभिन्न मस्जिदों में उपस्थित रहे और नमाज अदा कराने में सहयोग दिया.

शांति समिति के सदस्यों की अहम भागीदारी

सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, डी बोस, कबी बेहरा, सरिता लाल, सर्वेश कुमार, हरिदास, दीपक यादव, प्रेम सिंह, गौतम आचार्य, विजय वरथा और कालू दा सहित अन्य लोग पूर्ण निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाते दिखे. सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद ने समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और सभी सदस्यों की कर्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया. उन्होंने शांति समिति के प्रयासों को समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत बताया.सुधीर कुमार पप्पू ने भी थाना प्रभारी और समस्त जनमानस को समाज के प्रति अपनी और पूरी टीम की ओर से निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया.

ईद के मौके पर भाईचारे का संदेश

नमाज के बाद सभी नमाजियों ने थाना प्रभारी और शांति समिति के सदस्यों से मिलकर आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ ईद की खुशियां साझा कीं. अंत में कुम्हारपाड़ा मस्जिद के मोहम्मद आजाद, मोहम्मद ताहिर, बाबू भाई, अयाज़ हैदर उर्फ बिट्टू, बबला भाई, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद फैज़, सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद, सुधीर कुमार पप्पू और अन्य सदस्यों ने पूरे समाज के लिए प्रेम, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: गांवों में उत्साह और सौहार्द के साथ मनी ईद, भाईचारे की मिसाल बने मासूम हाथ

Spread the love

Related Posts

Jhargram : ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ ने वाहन चालकों को ‘द्वितीय सैनिक’ का दर्जा देने की मांग की, झाड़ग्राम जिला शाखा ने जिलाधिकारी को सौंपा 17 सूत्री मांग पत्र

झाड़ग्राम : ड्राइवरों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को ऑल बंगाल ड्राइवर महासंघ झाड़ग्राम जिला शाखा ने शहर में जुलूस निकाला। इसके…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से नई दिल्ली में की मुलाकात, ‘ओलचिकी लिपि’ में पठन सामग्री के प्रकाशन का किया आग्रह

जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को नई दिल्ली में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें संताली भाषा की लिपि “ओलचिकी लिपि”…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time