Deoghar: 19 साल की बबली बनी साइबर ठग, ड्रीम इलेवन से किसान योजना तक फैला था नेटवर्क

देवघर: देवघर पुलिस ने साइबर ठगी के एक अहम मामले में पहली बार एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवती बबली कुमारी मधुपुर प्रखंड के नवापतरो गांव की निवासी है. उसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है.

ठगी का अड्डा बना ईंट-भट्ठा क्षेत्र

पुलिस के अनुसार बबली नवापतरो गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास से लोगों को फोन कर साइबर ठगी करती थी. उसके साथ कई अन्य पुरुष साइबर अपराधी भी जुड़े हैं, जिनकी तलाश जारी है. बबली के पास से दो मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. इनमें से एक सिम के विरुद्ध प्रतिबिंब एप पर पहले से शिकायत दर्ज है.

‘ड्रीम इलेवन’ में निवेश का लालच देकर करती थी शिकार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बबली खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर ‘ड्रीम इलेवन’ में निवेश करने का झांसा देती थी. लोगों को मुनाफे का प्रलोभन देकर उनके खातों से रकम उड़ा लेती थी.

चार तरह की साइबर ठगी में थी शामिल

पुलिस के मुताबिक बबली निम्नलिखित तरीकों से लोगों को ठगती थी:
ड्रीम इलेवन के नाम पर निवेश का झांसा
पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर
फोन-पे, पेटीएम के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर कैशबैक व गिफ्ट कार्ड का लालच देकर
एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारी बनकर एप से कार्ड बंद कर सहायता के नाम पर दोबारा चालू कराने का फर्जीवाड़ा

एसपी ने दी कार्रवाई की जानकारी

देवघर के एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि नवापतरो गांव में ईंट भट्ठे के पास साइबर ठगों की गतिविधियों की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इसी दौरान बबली को रंगे हाथों पकड़ा गया. उससे पूछताछ जारी है.

 

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: रामभक्ति में रंगा गुवा, 501 गमछा, 201 झंडे और 51 किलो लड्डू का हुआ वितरण

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र…

Spread the love

Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *