Baharagora : चाकुलिया-माटिहाना सड़क निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने जताया विरोध

बहरागोड़ाः गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत चाकुलिया-माटिहाना मार्ग पर बन रही सड़क में अनियमितता  पाई गई. इसे लेकर जिला परिषद सदस्य फूलमनी मुर्मू, मुखिया राम मुर्मू और स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर कोई गड्ढा तक नहीं था, उसे फिर से बनाने का कोई औचित्य नहीं बनता है, और यह करोड़ रुपये की सार्वजनिक धनराशि की बर्बादी है.

भारी गड़बड़ी का आरोप

फूलमनी मुर्मू ने निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि, “यह सड़क पहले से अच्छी स्थिति में थी. अब जो निर्माण किया जा रहा है. वह भी घटिया स्तर का है. आज बन रही है, कल उखड़ रही है. इसमें कई खामियां है. दो-चार दिन में ही यह सड़क फिर से खराब हो जाएगी. इस संदिग्ध निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराना बेहद ज़रूरी है. इस संबंध में वे पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त अनन्या मित्तल को पत्र लिखकर जल्द से जल्द उच्च स्तरीय जांच की मांग की जायेगी.

पैसों की खुली लूट है

वहीं ग्रामीण अहिल्या पातर, गौरी पातर, लुस्की टुडू, जोसना हेंब्रम, शमाली टुडू, बुधनी सोरेन, कोची पातर, सीता पातर, रुकी पातर, उत्तम पातर, राम पातर, तुतुल कुंडू, सोमनाथ राणा,रमेश मुर्मू, विश्वजीत राणा आदि ने भी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि सही-सलामत सड़क को तोड़कर दोबारा निर्माण कराना जनता के पैसों की खुली लूट है.

इसे भी पढे़ं : Jamshedpur : एनसीपी राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर सत्ता पक्ष की खामियों को उजागर करने का आग्रह किया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time