18 जनवरी को मिलेगी लॉटरी के रिजल्ट व फीस की जानकारी
जमशेदपुर : शहर के निजी स्कूलों के इंट्री प्वाइंट में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है. प्रक्रिया के पहले चरण पूरा होने के बाद अब दूसरे चरण की प्रक्रिया यानी शनिवार से लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हुई. हालांकि लॉटरी की प्रक्रिया 2025-26 सत्र के लिए 6 जनवरी से शुरू होनी थी. लेकिन केरला समाज मॉडल स्कूल में 4 जनवरी को ही लॉटरी हो गई. वहीं 6 जनवरी से अलग-अलग स्कूलों में निर्धारित तिथि के अनुसार लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होगी. हालांकि 11 जनवरी को शहर के आधा दर्जन से भी अधिक स्कूलों में लॉटरी होनी है. लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित बच्चों का एडमिशन एंट्री कक्षा में होगा. अलग-अलग स्कूलों में लॉटरी की प्रक्रिया 16 जनवरी तक चलेगी. उसके बाद 18 जनवरी को सभी स्कूलों का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके बाद अभिभावकों को एडमिशन से लेकर फीस की सभी जानकारी मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान के रख खराब की मांग
शिक्षा विभाग ने लॉटरी की वीडियोग्राफी व सॉफ्टवेयर मांगा
दूसरी ओर लॉटरी की प्रक्रिया शुरू होते ही बच्चों के अभिभावकों टेंशन बढ़ गई है. अभिभावकों ने अपने लाडले का भविष्य सुरक्षित करने के लिए कई स्कूलों में फार्म जमा किया है. लेकिन उनके लाडलों का दाखिला किस स्कूल में होगा? यह पूरी तरह से उसके तकदीर पर निर्भर है. लॉटरी की प्रक्रिया हमेशा से ही शहर में विवाद पूर्ण रही है. लॉटरी प्रक्रिया को लेकर अभिभावक संघ और स्कूल प्रबंधन हमेशा से आमने-सामने रहा है. हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से लॉटरी को पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. सभी स्कूलों को लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी से लेकर को लेकर लॉटरी का सॉफ्टवेयर तक के सभी डिटेल्स मुहैया कराने के लिए कहा गया है.
इसे भी पढ़ें : विद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
There is no ads to display, Please add some



















































