पोटका : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत 12 पंचायतों के ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रखण्ड सभागार में संपन्न हुआ. दल को अगले वित्तीय वर्ष 2025 -26 के ग्राम पंचायत विकास योजना का कार्य योजना बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि ‘जन योजना अभियान’ के तहत ग्राम पंचायत के सभी ग्रामीणों की सहभागिता से बाल सभा और महिला सभा का आयोजन करते हुए ग्राम सभा को मजबूती प्रदान की जाएगी. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मास्टर ट्रेनर अजय मिश्रा, मुखिया सह मास्टर ट्रेनर कान्हु मुर्मू, राकेश चंद्र मुर्मू , सुनील किस्कू और बीपीओ बंधु महतो, प्रखण्ड समन्वयक नीलाम कुमारी एवं सहजकर्ता दल के सभी सदस्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : प्रशांत किशोर का आमरण अनशन का चौथा दिन भी जारी,पीके ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से मांगा समर्थन
There is no ads to display, Please add some



















































