आदित्यापुर : रेल्वे स्टेशन से टाटा हटिया मेमू ट्रेन का शुभारंभ बुधवार को किया गया.यह ट्रेन पहले टाटा नगर स्टेशन से हटिया स्टेशन के लिए चलती थी रेल्वे के द्वारा बहुत दिनों से प्रयास हो रहा था कि आदित्यापुर स्टेशन से कुछ प्रमुख्य ट्रेनों का परिचलन हो उसी क्रम में आज टाटा हटिया ट्रेन आदित्यापुर स्टेशन से हटिया के लिए रवाना हूआ । झारखण्ड चेतना मंच और आदित्यापुर कि जनता के द्वारा इस ट्रेन का स्वागत ड्राइबर और गार्ड को माला पहना के किया गया साथ ही रेल्वे के वरिष्ठ पदाधिकारी से माँग किया गया कि यथा शीघ्र और भी ट्रेनों का परिचलन आदित्यापुर स्टेशन से किया जाय । झारखण्ड चेतना मंच बहुत दिनों से कुछ प्रमुख्य ट्रेनों का ठहराव के लिए आदित्यापुर स्टेशन में करने कि माँग पर आंदोलन चला रहा है।
There is no ads to display, Please add some



















































