जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) मानगो थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष लालू गौड़ की अध्यक्षता में सरस्वती भवन, डिमना रोड में आयोजित हुई. बैठक में जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला मंत्री प्रेम सक्सेना तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा अमृता मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं.
संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिशा-निर्देश
बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के प्रति सजग रहने, पद की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए. आगामी 1 मई को आयोजित होने वाले मजदूर दिवस समारोह की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.
नीरज साहू को महासचिव की जिम्मेदारी
बैठक के दौरान मानगो थाना समिति का विस्तार करते हुए नीरज साहू को महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया. साथ ही, दर्जनों नए कार्यकर्ताओं ने जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया.
कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता
इस बैठक में दीपक गौड़, अनंत गोप, सूरज महली, मृत्युंजय सिंह, रवि गुप्ता, पन्नू कुमार, अमित कुमार, गणेश चंद्र, गौरी शंकर गोप, सुदामा गौर, युवराज गौर, विवेक कुमार, विपिन सोनी, जितेंद्र प्रकाश सिंह और किरण देवी समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जुस्को पाइपलाइन के अभाव में गहराया संकट, बर्मामाइंस में टैंकर से जलापूर्ति शुरू
There is no ads to display, Please add some



















































