जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) बर्मामाइंस मंडल के प्रयास से बर्मामाइंस विनोबा आश्रम और सिद्धू कानू बस्ती में जेएनएसी के टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराई गई. लगातार बढ़ती गर्मी और गंभीर जलसंकट को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.
जुस्को पाइपलाइन के अभाव में गहराया संकट
उल्लेखनीय है कि विनोबा आश्रम क्षेत्र में अब तक जुस्को की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, जिसके कारण वहां के निवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी. इससे इलाके में जल संकट और अधिक गहरा गया था.
विधायक को अवगत कराकर दिलाई राहत
जद (यू) मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार ने इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को जानकारी दी. विधायक राय की अनुशंसा पर उपनगर आयुक्त द्वारा तत्काल पहल करते हुए आज टैंकर भेजकर जलापूर्ति कराई गई. आगामी पांच दिनों तक नियमित रूप से टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है.
पार्टी कार्यकर्ता रहे सक्रिय
जलापूर्ति अभियान के दौरान जद (यू) जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल महामंत्री दीपक तिवारी, हेमू राव, गंगाधर पांडे, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार और कोषाध्यक्ष रसो बोरा समेत कई अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: DC के नेतृत्व में योजनाओं की सच्चाई जानने गाँव-गाँव पहुँचे अधिकारी
There is no ads to display, Please add some



















































