Baharagora: जंगली हाथियों ने भादुआ गांव में गरमा धान के फसल को किया नष्ट

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात से एक बार फिर से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. जंगली हाथियों के झुंड ने भादुआ गांव में कई किसानों की करीब 15 बीघा में लगी पकी हुई गरमा धान के फसल को नष्ट कर दी. वहीं किसानों निशिथ महतो, निमाई महतो, नित्य रंजन महतो, कैलाश महतो, गुरदास मुर्मू , बया मुर्मू आदि ने बताया कि मध्यरात्रि में पहले से ही तांडव कर रहे हाथियों के झुंड गरमा धान के फसलों से लहलहा रहे खेतों में घुसकर भरपेट फसलों को खाने के बाद पैरों से रौंद दिया.

हाथियों ने रबी फसल किया बर्बाद

हाथियों ने इन दिनों ददकुण्डी, लुगाहारा, बाकड़ा तथा भादुआ गांव में लगातार विचरण कर रहा है. वे फसलो को चट कर जा रहे हैं. किसानों ने बताया कि उन्होंने इस बार कम बारिश होने के बाद अपनी मेहनत के बदौलत रबी फसल उगायी थी. लेकिन ऐन मौके पर हाथियों ने रबी फसल भी बर्बाद कर दी है. फसल पकने में अब कुछ ही दिन बाकी था, ऐसे समय में उन लोगों की फसल नष्ट होने से उनके समक्ष मुसीबत खड़ी हो गयी है.

इसे भी पढ़ें: PM Modi: ‘मन की बात’ में मोदी का भावुक संदेश, कहा – पहलगाम हमले ने देश को झकझोरा, पीड़ित परिवारों को अवश्य मिलेगा न्याय

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

    Spread the love

    Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

    जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *