Adityapur : हनीट्रेपिंग ब्लैकमेलिंग एवं मानसिक प्रताड़ित का शिकार हुआ एक युवक

,

आदित्यपुर : रविवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत माझी टोला निवासी समीर कुमार दास अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए 5 अप्रैल से ही थाने के चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एक शादीशुदा महिला द्वारा उनके बेटे शुभम दास को मानसिक प्रताड़ित, ब्लैकमेलिंग एवं हनीट्रेपिंग का शिकार बना चुकी है। महिला टेल्को की रहने वाली है जो कि ब्लैकमेलिंग कर पैसे की डिमांड कर ऑनलाइन सामान खरीदने के लिए पैसे मंगवाती है। महिला शादीशुदा है जिनके दो बच्चे है। महिला फेसबुक के माध्यम से उनके बेटे से संपर्क में आई थीं। जिसके बाद बात करते-करते बातें इतनी आगे चली गई कि लड़के को नौकरी तक छोड़ना पड़ गया। शुभम दास सऊदी में काम करता था जो कि जर्मनी का कंपनी है जहां रिजाइन मार कर सेटलमेंट के पैसे लेकर अपने साथ लाया था।

फोटो भेज कर ब्लैकमेलिंग की भी कोशिश

कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद महिला लड़के को रिसीव कर एक होटल में लेके गई। जहां बैग में रखे लाखों रुपए के कैश महिला द्वारा निकाल लिया गया। शुभम दास द्वारा महिला को ऑनलाइन खरीदारी के लिए 58 हजार कैश भी भेजी गई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि महिला द्वारा बार-बार पैसे की डिमांड की जाती है मगर लड़के की नौकरी चले जाने के बाद लड़का महिला का डिमांड पूरा नहीं कर पा रहा है । वहीं महिला द्वारा सभी जगह फोटो भेज कर ब्लैकमेलिंग की भी कोशिश की जा रही है।

लड़के की मानसिक स्थिति बिगड़ी

अब स्थिति ऐसी उत्पन्न हो गई है कि लड़के की मानसिक स्थिति बिगड़ चुकी है। जमशेदपुर एवं रांची के अस्पतालों में लड़का का उपचार चल रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि महिला झूठे केस में कभी भी फंसा सकती है। जिसके लिए 5 अप्रैल से ही थाने के चक्कर लगा रहा हूं। पीड़ित परिवार ने कहा कि मेरा बेटा एक इंजीनियर है जो सऊदी में काम करता था आज उसकी नौकरी चली गई है। मानसिक हालत बिगड़ जाने के कारण शुभम दास गुमसुम सा रहता है। महिला इतनी शातिर है कि कई लोगों को अपनी जालसाजी में फंसा चुकी है। अब मेरे बेटे को फसाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रही है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

    जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

    Spread the love

    Jamshedpur : सोनारी में दो मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात 

    जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो बस्तियों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर मारपीट,…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *