Adityapur Honey Trapping: फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती बनी जीवन की बड़ी भूल, मानसिक स्थिति डगमगाई – नौकरी भी गई

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला निवासी समीर कुमार दास बीते 5 अप्रैल से लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं. वह अपने बेटे शुभम दास को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं. परिवार का आरोप है कि एक शादीशुदा महिला ने उनके बेटे को हनीट्रैप कर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाया है.

फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, बना जीवन की बड़ी भूल

परिजनों के अनुसार, टेल्को क्षेत्र की रहने वाली एक शादीशुदा महिला, जिसके दो बच्चे भी हैं, ने फेसबुक के माध्यम से शुभम दास से संपर्क साधा था. बातचीत बढ़ते-बढ़ते इस हद तक पहुँच गई कि युवक को अपनी नौकरी तक छोड़नी पड़ी.

शुभम दास सऊदी अरब में एक जर्मन कंपनी में कार्यरत थे. महिला के प्रभाव में आकर उन्होंने अपना पद त्याग दिया और सेटलमेंट के पैसे लेकर स्वदेश लौटे.

कोलकाता एयरपोर्ट से होटल तक: कैसे लुटा लाखों का कैश

परिवार के अनुसार, कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने के बाद महिला ने शुभम को रिसीव किया और एक होटल में ले गई. वहीं शुभम के बैग से लाखों रुपए नगद गायब कर लिए गए. बाद में महिला ने ऑनलाइन खरीदारी के बहाने 58 हजार रुपए और ऐंठ लिए.

नौकरी गई, मानसिक स्थिति डगमगाई

महिला द्वारा लगातार पैसे की मांग की जाती रही. शुभम के बेरोजगार हो जाने के बाद जब वह आर्थिक सहायता नहीं कर सका, तो महिला ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी. शुभम की तस्वीरें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

परिणामस्वरूप, शुभम की मानसिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई है और अब उसका इलाज जमशेदपुर एवं रांची के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

 

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: रामगढ़ पुलिस ने नकली अवैध शराब किया जब्त, तीन गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time