Potka : शिक्षा से ही समाज को सुधारा जा सकता है : जन्मजेय सरदार

 

पोटका : माटकु के पिछली में साहित्य संस्कृति सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन गाजुड़ संस्था एवं झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित की गई। एलआईसी पदाधिकारी के रूप में 36 साल सेवा देने के पश्चात सेवानिवृत हुए जन्मजेय सरदार ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से लोगों में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करते हुए अपने योगदान देने वाले कवियों, ऋषियों, शिक्षकों एवं विभिन्न माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने में सहायक रहने वाले सभी को पूर्व जिला परिषद करुणा मय मंडल, साहित्यकार सुनील कुमार दे,समाज सेवी शंकर चंद्र गोप, विकास भकत, राजकुमार साहू आदि की उपस्थिति में शॉल ओढ़ाकार मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

कवियों का बहुत बड़ा योगदान

वहीं उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में काफी कमियां है इसे दूर कर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को आगे लाने की आवश्यकता है। ताकि शिक्षा के माध्यम में समाज को सुधारा जा सके ,वही सुनील कुमार देने कहा की समाज में कवियों का बहुत बड़ा योगदान है। आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में कवि ही एक ऐसा माध्यम है। जो लोगों को पंक्तियों के माध्यम से आनंद पहुंचाने के साथ-साथ समाज को एक नई दिशा एवं सीख देने का कार्य कर रहे हैं।

सम्मानित करना अच्छा कदम

उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा सभी वर्गों के लोगों को सम्मानित करना अच्छा कदम है। वही शंकर चंद्र गोप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह साहित्यकारों, कवियों, लेखकों शिक्षाविदों का संगम सराहनीय है। इनके माध्यम से समाज एक उत्कृष्ट पायदान में पहुंच सकता है। हम सब समाज के सभी लोग का धर्म है कि सभी समाज सेवा की और आगे बढ़े ताकि एक शिक्षित और सुव्यवस्थित समाज की कल्पना की जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जनता दल (यूनाइटेड) बिरसानगर थाना समिति का विस्तार

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

    गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा में ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ पर महापुरुषों को किया गया नमन, प्रतिमाओं की हुई साफ-सफाई

    बहरागोड़ा : प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ उत्साह के साथ मनाया गया, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time