जमशेदपुर : पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए हिंदू पर्यटकों की याद में टीआरएफ कॉलोनी , टेल्को के श्री श्री दुर्गा पूजा मैदान में एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें कॉलोनी के तमाम लोग शामिल हुए। शोक सभा में शामिल लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर आंशु पूर्ण नयनों से पहलगाम में मारें गये हिंदू पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस निर्ममता एवं कायरता पूर्ण हत्या का बदला लिया जाना ही इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। लोगों ने सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की मांग की। शोक सभा का संचालन टी आर एफ यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, यूनियन के महामंत्री अंजनी कुमार मिश्रा तथा वैली व्यू स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ जे के पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया ।
ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में धर्मेंद्र,राकेश कुमार सिंह ,राजन मिश्रा, धर्मेंद्र सिन्हा आदिनाथ,गोकुल , अनिल सिंह , के के झा ,ज्ञअभिषेक सिंह , प्रिया महतो , राजीव कुमार सिंह , गोपीनाथ पौदयाल , अमित कुमार , रवि महतो , बी पांडा , गोकुल सतपति, कैलाश कुमार , आदिनाथ , छोटेलाल शर्मा , धर्मेंद्र कुमार , आरपी सिंह ,चंद्रशेखर सिंह आदि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 51 यूनिट रक्त एकत्रित
There is no ads to display, Please add some



















































