Jamshedpur: खो-खो खिलाड़ियों के चयन के लिए 18 मई को होगा सिलेक्शन ट्रायल एग्रिको मैदान में

चयनित खिलाड़ी 19वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता 2025 में लेंगे.

 

जमशेदपुर : सब जूनियर (अंडर 14 )आयु वर्ग के बालक और बालिका श्रेणी में खो-खो खिलाड़ियों के जिलास्तरीय टीम के चयन के लिए 18 मई को चयन सह ट्रायल का आयोजन जमशेदपुर के एग्रिको मैदान परिसर में किया गया है। चयन सह ट्रायल प्रतियोगिता में जिले के सभी कोटि के विद्यालयों/क्लबों/संस्थाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं को भाग लेने के लिए भेजने की अपील की गई।।चयन में वैसे बच्चे भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 14 वर्ष से कम है।

दोनों ही वर्गों में पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो टीम का गठन किया जाएगा

इसके अलावा स्वतंत्र खिलाड़ी अपने-अपने वर्गों में भाग ले सकते हैं। सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिभागिता शुल्क के रूप में 50 रुपये देय होंगे । सिलेक्शन ट्रायल के उपरांत बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में पूर्वी सिंहभूम जिला खो खो टीम का गठन किया जाएगा, जो आगामी 19वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर खो खो प्रतियोगिता 2025 में पूर्वी सिंहभूम जिले के खो खो एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला की टीम आगामी 19वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हजारीबाग जिला के तत्वाधान में 6 जून से 8 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा हैं। सिलेक्शन ट्रायल से जुड़े सभी आवश्यक जानकारी प्रतिभागी खिलाड़ी दयाल सिंह मेहरा (मोबाइल नंबर 90319 28591) और डब्लू रहमान (मोबाइल नंबर 99 05176787) से प्राप्त कर सकते हैं।

बैठक में जिलास्तरीय टीम चयन का लिया गया निर्णय

इससे पहले एसोसिएशन की ऑनलाइन आवश्यक बैठक हुई, जिसमें सब जूनियर बालक और बालिका वर्ग के टीम के गठन हेतु सिलेक्शन ट्रायल हेतु निर्णय लिया गया। इसके लिए डब्लू रहमान, अजय महंती, दयाल सिंह मेहरा, राधा वर्मा, उषा बाखला और किरण पाठ पिंगुवा को अहम जिम्मेवारियां सौंपी गई। ऑनलाइन बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला सचिव विक्टर विजय , कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा , उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा , वरीय अधिकारी उषा बाखला, एम अरशद, के श्रीकांत, देव रंजन सेनापति, विवेकानंद, सोनू कुमार, किरण पाठ पिंगुवा एवं अन्य का विशेष योगदान रहा। बैठक का संचालन श्याम शर्मा ने किया । बैठक कीअध्यक्षता सचिव विक्टर विजय ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डब्लू रहमान ने दिया।

Spread the love

Related Posts

RADAR SPECIAL : नई पहल से इतिहास रचेंगे सीएम व परिवहन मंत्री,पंचायतों में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेगा शिविर

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ इतिहास रचने की तैयारी में है। यदि घोषणा के अनुरूप सबकुछ ठीक ठाक पार्दर्शी तरीके से हुआ तो…

Spread the love

Gua : धुबिल माइंस के ठेकेदार के खिलाफ वाहन मालिकों ने खोला मोर्चा, आंदोलन की दी चेतावनी

गुवा : ट्रक-हाइवा ऑनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सारंडा इन होटल में अध्यक्ष महेंद्र बानरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चिड़िया स्थित धुबिल माइंस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time