Bokaro : पोक्सो एक्ट में कपड़ा दुकानदार को भेजा गया जेल

Bokaro : हरला थाना में शनिवार को पोक्सो एक्ट का एक मामला दर्ज किया गया है. हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 सेंटर मार्केट के एक कपड़ा दुकान में काम करने वाली 16 वर्षीय नाबालिग ने दुकान के मालिक पर छेड़छाड़ के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया है. मामला दर्ज कर हरला इंस्पेक्टर अनिल कच्छप ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नाबालिग के माता-पिता की लिखित शिकायत पर हरला पुलिस ने आरोपी दुकानदार को थाने बुलाकर पूछताछ की. हरला थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की मां ने सेक्टर 9 हरला थाना में आवेदन दिया था. बताई कि पुत्री कपड़े की दुकान के सेक्टर 9 बी रोड में करती है. उस दुकान के मालिक द्वारा नाबालिग पुत्री के साथ गलत हरकत व यौन शौषण किया गया है. चार दिन पूर्व कपड़ा दुकानदार की शादी हुई है. शिकायत पर हरला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में 34 वर्षीय दुकानदार को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे आदिवासी, जलमीनार बना सफेद हाथी

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

    झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6 वाहन जब्त

    बहरागोड़ा : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के कड़े आदेशों और स्थानीय प्रशासन की लगातार पैनी नजर के बावजूद क्षेत्र में बालू माफियाओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time