Jamshedpur: ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाकों में शराब दुकान खोलने का निर्णय गलत : प्रकाश कोया

 

जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया ने झारखंड सरकार के (ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल) टीएसी की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन एवं टीएसी के सदस्यों की सहमति से लिए गए निर्णय की आदिवासी बहुल क्षेत्र में ग्राम प्रधान की मंजूरी के उपरांत शराब दुकान खोले जाने का कड़ा विरोध दर्ज किया गया है.  कोया ने शनिवार को विज्ञप्ति में कहा की ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाकों में शराब दुकान खोलने का निर्णय पूर्णतः गलत, शर्मनाक एवं अस्वीकार्य है.

विरोध दर्ज कराया जाएगा

उन्होंने कहा कि राज्य के जनजाति समाज के वोट से जीत कर सत्ता में आई हेमंत सोरेन सरकार आज आदिवासी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहती है. सरकार ने जिन युवाओं को शिक्षा व रोजगार, का लाभ दिलाने का वादा किया था आज उनके हाथ में शराब की बोतल थमाना चाहती है, जिसका कड़ा विरोध जद(यू) एसटी मोर्चा सड़क पर उतरकर करेगी. इस गलत शराब नीति के विरोध में  26 मई सोमवार को प्रातः 11:00 बजे राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित मांगपत्र पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त को सौंपकर विरोध दर्ज कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Ranchi: लातेहार के सलैया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी प्रभात गंझू मारा गया

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time