जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोया ने झारखंड सरकार के (ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल) टीएसी की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन एवं टीएसी के सदस्यों की सहमति से लिए गए निर्णय की आदिवासी बहुल क्षेत्र में ग्राम प्रधान की मंजूरी के उपरांत शराब दुकान खोले जाने का कड़ा विरोध दर्ज किया गया है. कोया ने शनिवार को विज्ञप्ति में कहा की ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी बहुल इलाकों में शराब दुकान खोलने का निर्णय पूर्णतः गलत, शर्मनाक एवं अस्वीकार्य है.
विरोध दर्ज कराया जाएगा
उन्होंने कहा कि राज्य के जनजाति समाज के वोट से जीत कर सत्ता में आई हेमंत सोरेन सरकार आज आदिवासी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहती है. सरकार ने जिन युवाओं को शिक्षा व रोजगार, का लाभ दिलाने का वादा किया था आज उनके हाथ में शराब की बोतल थमाना चाहती है, जिसका कड़ा विरोध जद(यू) एसटी मोर्चा सड़क पर उतरकर करेगी. इस गलत शराब नीति के विरोध में 26 मई सोमवार को प्रातः 11:00 बजे राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित मांगपत्र पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त को सौंपकर विरोध दर्ज कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : Ranchi: लातेहार के सलैया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी प्रभात गंझू मारा गया
There is no ads to display, Please add some


















































