पटना: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोढिया पुल के निकट, गत रात्रि एक अनियंत्रित ट्रक ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के काफिले में शामिल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी.
इस हादसे में एस्कॉर्ट में शामिल सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर घायल हो गए. सभी घायलों को खुद तेजस्वी प्रसाद यादव इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया.
घायलों की पहचान रामनाथ यादव, ललन कुमार और धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने पटेढ़ा टोल प्लाजा के निकट से ट्रक को जब्त कर लिया है.वहीं, चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है .
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में दो दिन में तीन महिलाओं से छिनतई, भाजपा नेत्री घायल
There is no ads to display, Please add some





















































