Chandil: झिमड़ी, सिन्दुपुर, मुरु तिरुलडीह और चौड़ा में सादगी व शांतिपूर्ण बकरीद मनाई गई

 

चांडिल : अनुमंडल के नीमडीह थाना के झिमड़ी , सिंन्दुर पुर,मुरु ,ओर तिलरूडीह थाना के तिलरुडीह,चौड़ा गांव में पुलिस प्रशासन विधि व्यवस्था हेतु हर प्रकार से सर्तक थे। अकीदत के साथ शनिवार को ईद उल अजहा की झिमड़ी ,सिदुरपुर,मुरू गांव में सुबह 7:00 बजे से ही मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में ईदगाहों में जुटे , अल्लाह की इबादत में हाथ उठाए। मौलानाओं ने नमाज अदा कराई और समाज में अमन व भाईचारे का संदेश दिया। बकरीद का त्योहार तिरुलडीह और चौड़ा में सादगी व शांतिपूर्ण संपन्न.

सामाजिक एकता का संदेश

नूरी मस्जिद, तिरुलडीह में पेशे इमाम कारी समीउल्लाह ने अकीदत के साथ नमाज़ अदा करवायी। नमाज़ के बाद उन्होंने देश में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी। कारी समीउल्लाह ने बताया कि बकरीद का त्योहार हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत को याद करते हुए मनाया जाता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय कुर्बानी की परंपरा निभाता है। इस मौके पर समुदाय के लोगों ने अपने घरों में कुर्बानियां पेश कीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

मिठाइयों का आदान-प्रदान

त्योहार के दौरान पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती रही, जिसके चलते यह पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नूरी मस्जिद, तिरुलडीह के सदर असगर अली अंसारी ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में शांति एवं खुशहाली की दुआ मांगी। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के चेहरों पर ईद की रौनक साफ दिखाई दी। मिठाइयों का आदान-प्रदान कर लोगों ने आपसी एकता को मजबूती दी।
ईद उल अजहा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, हज़रत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। यह पर्व त्याग, समर्पण और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन लोग पशु की कुर्बानी देते हैं और अल्लाह की राह में सेवा का संदेश देते हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

    जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

    Spread the love

    Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

    जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time