Deoghar: प्रोफेसर कॉलोनी चाकूबाजी में जख्मी की पत्नी और साथी गिरफ्तार

 

देवघर: शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में लव ट्राइंगल मामले में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है। चाकूबाजी में जख्मी हुए युवक के मामले में नगर थाने की पुलिस ने पूजा कुमारी और कुंदन दास (झागराही, तालझारी, दुमका) को गिरफ्तार किया है। पूजा कुमारी वही है, जो जख्मी सूरज दास की पत्नी होने का दावा कर रही थी। लेकिन जैसे मामले में सूरज के माता-पिता की इंट्री हुई तो पूरी कहानी ही बदल गई। तालझारी थाना क्षेत्र के धनपतडीह गांव निवासी सूरज के पिता मनोज दास ने बताया कि उनके बेटे को अपना पति बताने वाली महिला असल में उसकी वाइफ नहीं है।

सूरज को अपना पति बताने वाली महिला कौन है ?

सूरज शादीशुदा व बाल-बच्चेदार है और उसकी पत्नी गांव में है। जख्मी युवक के पिता के इस खुलासे के बाद यह सवाल बन गया है कि आखिर सूरज को अपना पति बताने वाली महिला कौन है। मनोज दास के मुताबिक, सूरज की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला को तो वेलोग जानते भी नहीं है। उनका कहना है कि चाकूबाजी में सूरज की कथित पत्नी की भी भूमिका है। उसने फोन कर धमकी दी थी कि बेटे को बर्बाद कर देंगे। इस खुलासे के बाद पुलिस जख्मी युवक की कथित पत्नी पूजा और साथी कुंदन को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पूरे मामले में संदिग्ध कुंदन का दावा है कि पूजा उसकी पत्नी है। यानी एक महिला के दो-दो पति। मामले में जख्मी सूरज की मां गोपनी देवी ने पूजा और कुंदन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से पीएम जनमन योजना शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका सीएचसी भवन की जर्जर हालत पर भाजपा ने उठाए सवाल, प्रदर्शन कर जताया विरोध, जांच की मांग

पोटका : पोटका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के भवन की जर्जर स्थिति को लेकर भाजपा ने सवाल उठाते हुए तत्काल जांच की मांग की है। भाजपा पोटका मंडल अध्यक्ष…

Spread the love

Kharagpur : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत RPF ने दो नाबालिग को सुरक्षित बचाया, मेदिनीपुर चाइल्ड लाइन को सौंपा 

खड़गपुर : बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए खड़गपुर रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अलग-अलग घटनाओं में रेलवे परिसर में अकेले भटक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time